फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fog: Canter collides with a vehicle parked on the expressway, driver dies

कोहरा : एक्सप्रेसवे पर खड़ी गाड़ी से टकराया कैंटर, चालक की मौत

Mon, 15 Jan 2024 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fog: Canter collides with a vehicle parked on the expressway, driver dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। घने कोहरे के कारण कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस-वे पर कैंटर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार को कैंटर चालक की मौत हो गई। थाना छायंसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय कॉलोनी निवासी संजय मिश्रा ने बताया कि उनका बड़ा भाई राजू मिश्रा और वह चालक का काम करते हैं। उनका भाई राजू सैनी ट्रांसपोर्ट मालिक मनीष सैनी के कैंटर पर चालक का काम करता है। 12 जनवरी की रात राजू बली नगर स्थित एसए एंटरप्राइजेज से सामान लोड करके कि उत्तराखंड रुड़की स्थित जैन फ्लोरिंग डेवलपर के लिए रवाना हुआ था। 13 जनवरी की सुबह 3 बजे चालक कैंटर को लेकर कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस वे पर चढ़कर गांव फज्जुपुर खादर के पास पहुंचा। उस समय घना कोहरा होने की वजह से सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन बिना किसी लाइन बोर्ड व इंडिगेटर के खड़ा हुआ था।
विज्ञापन

कोहरे की वजह राजू मिश्रा का कैंटर एक्सप्रेस वे पर खड़े वाहन में पीछे से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मालिक मनीष सैनी को दी गई। राजू मिश्रा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान 14 जनवरी की शाम को मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि चालक राजू मिश्रा की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
- वाहनों की गति सीमित रखें। तेज रफ्तार हादसों का कारण बनती है।

- लाइट को लो-बीम पर रखें, हाई बीम पर लाइट कोहरे से रिफ्लेक्टर होकर वापस आती है, जिससे देखने में समस्या होती है।

- वाहन को बीच की लेन में चलाएं। साइड में वाहन पार्क होने से हादसे की आशंका बनी रहती है।

- जरूरत के अनुसार सामने वाले शीशे को साफ करते रहें।

- वाहन को सड़क से नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें।

- ओवरटेक करने का प्रयास न करें, इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

- सामने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। ऐसे में सामने वाले वाहन के अचानक ब्रेक लगाने पर सुरक्षित रहेंगे।

- दृश्यता कम होने की स्थिति में जगह-जगह पर हार्न बजाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed