फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Foetus sex determination gang busted, three accused arrested

Faridabad News: भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाभोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Foetus sex determination gang busted, three accused arrested
पलवल स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम ने की छापेमारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सीएम फ्लाइंग और पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके तीन दलालों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 35 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

पलवल स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ में एक गिरोह भ्रूण लिंग जांच करवाता है। इसको लेकर उनकी ओर से टीम का गठन किया गया। इस दौरान एक फर्जी ग्राहक 4 महीने की गर्भवती महिला को भी तैयार किया गया। गर्भवती महिला का नाम जूली गौतम है। जिसने 31 जुलाई को दलालों से संपर्क किया। 1 अगस्त को कच्ची कॉलोनी समयपुर से मनीष का महिला के पास फोन आया कि 2 अगस्त को आईएमटी चौक पर पेट्रोल पंप के पास लिंग जांच करने के लिए आ जाएं।
विज्ञापन

लिंग जांच करवाने के लिए आरोपी ने 35 हजार रुपये का खर्चा बताया और साथ ही यह भी कहा कि पैसे लेकर आएं। महिला के साथ एक महिला पुलिसकर्मी को ननद बनाकर भेजा गया। कुछ समय के बाद दलाल मनीष मौके पर आया। मनीष ने महिला से पैसे लिए और उसके बाद फोन करके अपने साथी मोहित को बुलाया। दो घंटे के बाद मोहित महिला को लेकर बल्लभगढ़ की तरफ निकल गया। वहीं आरोपी मनीष मोहित की बाइक की निगरानी के लिए पेट्रोल पंप पर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित (दलाल) फर्जी ग्राहक महिला और ननद बनी पुलिसकर्मी को लेकर मोहना रोड स्थित संजीवनी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले गया। जहां पर महिला का आधार कार्ड लेकर ओपीडी की पर्ची बनाई गई। उसके बाद महिला का डॉ. निमेश गुप्ता ने अल्ट्रासाउंड किया। महिला को रिपोर्ट आने तक बाहर इंतजार करने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद मोहित रिपोर्ट लेकर फर्जी ग्राहक के पास आया और उसने बताया कि उसके पेट में बच्चा पल रहा बच्चा लड़का है। जिसके बाद टीम ने आरोपी माेहित को पकड़ लिया।

मोहित से पूछताछ की तो उसने एक अन्य साथी राधेश्याम का भी नाम लिया। वहीं दूसरी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी मनीष को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद राधेश्याम की पहचान करते हुए उसे पकड़कर अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लाया गया। आरोपियों ने अल्ट्रासाउंड कराने से पहले महिला से 35 हजार रुपये भी ले लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से पैसे बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। थाना आदर्श नगर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed