फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Focus on removing landfills, central team will assess cleanup

Faridabad News: जमीनी खामियों को दूर करने पर फोकस, केंद्रीय टीम करेगी सफाई का मूल्यांकन

Sat, 04 Apr 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Focus on removing landfills, central team will assess cleanup
स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार रैंकिंग में सुधार की उम्मीद, 15 अप्रैल के बाद आएगी टीम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वच्छता के राष्ट्रीय पैमाने पर खुद को बेहतर साबित करने के लिए फरीदाबाद तैयारियों के अंतिम दौर में पहुंच गया है। 15 अप्रैल के बाद कभी भी केंद्रीय टीम शहर में पहुंचकर जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन कर सकती है। इसे लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है और इस बार रैंकिंग में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार केवल कागजी औपचारिकताओं पर नहीं बल्कि जमीनी खामियों को दूर करने पर फोकस किया गया है। खासतौर पर उन क्षेत्रों में सुधार किया गया है जो पहले रैंकिंग गिरने की वजह बनते रहे हैं।
विज्ञापन


वेंडर रजिस्ट्रेशन से बढ़ेगी जवाबदेही

शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को व्यवस्थित करने के लिए सभी वेंडर्स का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे कचरा उठान की निगरानी मजबूत होगी और छूटे हुए इलाकों की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा अलग करने पर जोर

गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण को लेकर निगम ने अभियान तेज किया है। लोगों को जागरूक करने के साथ कचरा उठाने वाली गाड़ियों में अलग-अलग कंपार्टमेंट की व्यवस्था लागू की जा रही है, ताकि प्रोसेसिंग में आसानी हो और लैंडफिल पर बोझ कम पड़े।

शौचालयों की स्थिति सुधारने पर फोकस

ओडीएफ प्लस और प्लस-प्लस की स्थिति बनाए रखने के लिए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पांच जोन में 35 शौचालय बनाए जाएंगे। इसमें से काफी बन चुके है।वहीं इनमें पानी और बिजली की व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है ताकि उपयोग में कोई दिक्कत न आए।


5 अप्रैल तक दस्तावेज पूरे करने की डेडलाइन

सरकार से मिले निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया 5 अप्रैल तक पूरी करनी है। निगम अधिकारी पोर्टल पर डेटा अपलोड करने और जमीनी कार्यों का रिकॉर्ड अपडेट करने में जुटे हैं। नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार इस बार कचरा प्रबंधन और मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत किया गया है जिससे सर्वेक्षण में बेहतर अंक मिलने की संभावना बढ़ी है।



इस बार शहर को अच्छी रैंक दिलाने के लिए निगम की तरफ से कई स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है। - गौरव अंतिल, अतिरिक्त निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed