{"_id":"61423a878ebc3e79d2334825","slug":"fmda-to-build-5930-meter-long-roads-for-rs-4487-45-lakh-faridabad-news-noi604810667","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएमडीए 4487.45 लाख रुपये में बनाएगा 5930 मीटर लंबी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएमडीए 4487.45 लाख रुपये में बनाएगा 5930 मीटर लंबी सड़कें
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा 4487.45 लाख रुपये की लागत से शहर की 5930 मीटर लंबी तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने अनुमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए इन सड़कों का निर्माण नगर निगम की बजाए एफएमडीए द्वारा किया जाएगा।
सेक्टर-11-12, 10-12, 9-12 की मुख्य सड़के शहर की मुख्य सड़कों में शामिल है। इस सड़कों से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होगा है। सेक्टर-11-12 की मुख्य सड़क लघु सचिवालय को जोड़ती है। इस कारण प्रशासनिक अधिकारी सबसे ज्यादा इस सड़क से गुजरते हैं। धर्मा ढाबा से लेकर इंडियन आयल कारपोरेशन तक इस सड़क की लंबाई 1575 मीटर है। चार लेन इस सड़क की अनुमानित लागत 1055.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सीईओ सुधीर राजपाल ने बताया कि इन सड़कों का कंक्रीट का बनाया जाएगा। इन सड़कों के दोनों तरफ सात सात मीटर चौड़ा मुख्य मार्ग होगा और दोनों तरफ दो मीटर का साइकिल ट्रैक व दो मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। दूसरी मुख्य सड़क हार्डवेयर चौक से गौंछी ड्रेन और गौंछी ड्रेन से पेट्रोल पंप तक बनाई जाएगी जिसकी अनुमानित लागत 1209.31 लाख रुपये है। यह छह लेन की सड़क 1575 मीटर लंबी व 11 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। तीसरी मुख्य सड़क व्यापार मंडल से ईएसआई चौक, चिमनी बाई चौक और एनाअईटी- 5 तक बनाई जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 2222.23 लाखों रुपये है। इसे लेन सड़क बनाया जाएगा। इन सभी सड़कों पर स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।