फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA's official logo launched by CEO

एफएमडीए का आधिकारिक लोगो सीईओ ने किया लांच

Thu, 01 Jul 2021 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
FMDA's official logo launched by CEO
फरीदाबाद। शहर के विकास का प्रतीक फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए)का आधिकारिक लोगो प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुधीर राजपाल ने लांच किया। एफएमडीए के एचएसआईआईडीसी सेक्टर-69 स्थित कार्यालय में हुई प्राधिकरण की बैठक में यह लोगो लांच किया गया। यह लोगो राहुल शाक्य व रॉकी भड़ाना द्वारा भेजे गए दो लोगो को मिलाकर तैयार किया गया है। इस मौके पर एफएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल व संयुक्त सीईओ भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

एफएमडीए का लोगो तैयार करने के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि मांगी गई थी। इस कार्य के लिए 107 लोगों ने अपनी प्रविष्टि तैयार कर भेजी। इन सभी प्रविष्टियों का निरीक्षण करने पर राहुल शाक्य व रॉकी भड़ाना के द्वारा भेजी गई दो अलग-अलग प्रविष्टियों का चयन किया गया। शहर के रहने वाले राहुल शाक्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं व अनंगपुर गांव निवासी रॉकी भड़ाना पेशे से डिजिटल आर्टिस्ट हैं।
विज्ञापन

इस लोगो को प्राधिकरण के डाटा एंट्री ऑपरेटर आशीष राजपूत द्वारा फाइनल रूप से तैयार किया गया है। प्रविष्टि आमंत्रित करने के दौरान इन दोनों लोगो को मिलाकर एक लोगो तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि इस लोगो में विकास का प्रतीक सड़क, निर्माण कार्य का प्रतीक क्रेन, हरियाली का प्रतीक पत्तियां व एफएमडीए शब्दों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगो तैयार करने वाले दोनों व्यक्तियों को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि समान रूप से प्रदान की गई। दोनों व्यक्तियों को सीईओ सुधीर राजपाल व डॉ. गरिमा मित्तल ने 10500 रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने इस कार्य के लिए बधाई भी दी।
इसके साथ ही सीईओ सुधीर राजपाल ने शहर के विकास को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बरसाती सीजन को देखते हुए प्रभावी प्रबंधन के लिए जलभराव कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि शहर में जलभराव की समस्या का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जाए।

उन्होंने कहा कि शहर के तीन अंडरपास में बरसात के बाद पानी न भरे। इसके लिए ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में पंप का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी नाले व नालियों की बेहतर ढंग से सफाई हो और उन स्थानों को चिन्हित कर उचित कदम उठाए जाएं, जहां बरसाती पानी भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed