फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMDA forms two special teams to crack down on illegal water connections

Faridabad News: अवैध पानी कनेक्शनों पर सख्ती, एफएमडीए ने बनाई दो विशेष टीमें

Sat, 30 May 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
FMDA forms two special teams to crack down on illegal water connections
अवैध पानी कनेक्शनों पर सख्ती, एफएमडीए ने बनाई दो विशेष टीमें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रहे पेयजल संकट और अवैध कनेक्शनों के जरिए हो रही पानी चोरी पर लगाम लगाने के लिए एफएमडीए और नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। पानी की सप्लाई व्यवस्था सुधारने और गैरकानूनी कनेक्शनों की पहचान के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग इलाकों में जांच अभियान चलाएंगी।

जानकारी के अनुसार पहली टीम एसडीओ जितेंद्र सिंह की अगुवाई में बनाई गई है। यह टीम रेनीवेल नंबर-4, 5, 6, 7 और 8 से जुड़े क्षेत्रों की निगरानी करेगी। वहीं दूसरी टीम एसडीओ असर खान के नेतृत्व में लाइन नंबर-1, 2 और 3 की जांच करेगी। दोनों टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दो दिन के भीतर अवैध कनेक्शनों की पहचान करें और अगले पांच दिनों में ऐसे कनेक्शन हटाने की कार्रवाई पूरी करें।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद सात दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जिला उपायुक्त, एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम आयुक्त को सौंपी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि अवैध कनेक्शनों के कारण बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है, जिससे कई इलाकों में पानी का दबाव कम हो जाता है और लोगों को नियमित सप्लाई नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि शहर में पानी की उपलब्धता और वितरण को संतुलित करने के लिए इंजीनियरिंग शाखा नया शेड्यूल तैयार कर रही है। वहीं एफएमडीए के मुख्य अभियंता विशाल बंसल का कहना है कि पानी चोरी रोकने से सप्लाई व्यवस्था में सुधार आएगा और जरूरत वाले क्षेत्रों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा।

शहर में रोजाना 96 एमएलडी पानी की कमी

शहर में पानी की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। वर्तमान में फरीदाबाद में कुल 379 एमएलडी पानी की जरूरत है, जबकि केवल 283 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है। यानी शहर को रोजाना करीब 96 एमएलडी पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा दबाव फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्रों में देखा जा रहा है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 59.5 एमएलडी की जरूरत के मुकाबले केवल 44 एमएलडी पानी मिल रहा है। बड़खल क्षेत्र में 71 एमएलडी की मांग के सामने 51 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि तिगांव में 69 एमएलडी की आवश्यकता के मुकाबले 45 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सबसे अधिक परेशानी एनआईटी क्षेत्र में सामने आ रही है। यहां रोजाना करीब 60 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन सप्लाई केवल 26 एमएलडी तक सीमित है। इसी वजह से एनआईटी और बड़खल क्षेत्रों से पानी की किल्लत को लेकर नगर निगम के पास सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं।

पानी वितरण व्यवस्था सुधारने पर जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के बाद नगर निगम ने पानी वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद तेज कर दी है। निगम सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से पानी पहुंचाने के लिए नया वितरण शेड्यूल तैयार कर रहा है।


इसके साथ ही जिन इलाकों में सबसे ज्यादा जल संकट है, वहां अतिरिक्त टैंकर भेजे जा रहे हैं। खासतौर पर एनआईटी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड के लिए 10 से 15 पानी के टैंकर लगाए गए हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई और नई वितरण व्यवस्था लागू होने के बाद आने वाले दिनों में जल संकट कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed