फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Flyovers at seven places will connect Faridabad to east and west.

Faridabad News: फरीदाबाद को पूर्व और पश्चिम से जोड़ेंगे सात स्थानों पर फ्लाईओवर

Fri, 08 Dec 2023 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Flyovers at seven places will connect Faridabad to east and west.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद को ग्रेटर फरीदाबाद से सिग्नल फ्री जोड़ने के लिए ईस्ट एंड वेस्ट परियोजना वाली सड़क सात फ्लाईओवर से गुजरेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विशेष परियोजनाओं में से एक फरीदाबाद शहर की इस परियोजना को हाल ही में पीडब्ल्यूडी से लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को दी गई है। प्राधिकरण जल्द इसका सर्वे कराकर डीपीआर में हल्का बदलाव करेगा। अगले वर्ष चुनाव से पहले परियोजना पर कार्य शुरू करने की योजना है।
फरीदाबाद शहर की बड़ी आबादी को पश्चिम क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र को जोड़ने के लिए इस विशेष परियोजना को लाया जा रहा है। इससे एनआइटी क्षेत्र ग्रेटर फरीदाबाद से सीधे जोड़ा सकेगा। एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी। लंबे समय से काम आगे नहीं बढ़ने पर अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से लेकर एफएमडीए को सौंप दिया था।
विज्ञापन

1300 करोड़ की इस परियोजना के तहत सात स्थानों पर फ्लाईओवर और संपर्क मार्ग बनाई जानी हैं। इनमें बड़खल गांव के ऊपर से एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण डीपीआर में हल्का बदलाव कर रहा है। गांव में फ्लाईओवर की राह में मस्जिद आने से यह गांव के ऊपर से जाएगा। दूसरा फ्लाईओवर सैनिक कालोनी मोड़ पर गुड़गांव रोड से उतरते बड़खल रोड तक बनाया जाना है। तीसरा फ्लाईओवर बड़खल गांव में पार करते हुए झील के साथ बनाया जाएगा। चौथा फ्लाई ओवर अंखीर चौक पर घुमावदार बनाया जाएगा। इसके अलावा बाईपास पर अमृता अस्पताल से पहले एक फ्लाईओवर, एक फ्लाईओवर एनआईटी-3 को जोड़ेगा और एक फ्लाईओवर नीलम पुल के पास बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से राहत और शहर के विकास को रफ्तार देगी परियोजना

फरीदाबाद जिला भौगोलिक रूप से दो भागों में बंटा हुआ है। इसमें एनआईटी क्षेत्र और ग्रेटर फरीदाबाद है। इसका प्रमुख वजह राष्ट्रीय राजमार्ग व रेेलवे लाइन के कारण एनआईटी और सेक्टर 12 समेत ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र अलग- अलग हो जाते हैं। इस परियोजना से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी। साथ ही जिससे शहर के विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी।
एलिवेटेड यू-टर्न सड़क से सीधे पहुंच सकेंगे बाईपास
पश्चिम फरीदाबाद अर्थात एनआईटी के अंतिम छोर (सैनिक कॉलोनी) को पूर्व फरीदाबाद यानी ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ा सीधी कनेक्टिविटी (जुड़ाव) नहीं है। एनआईटी के लोगों को यदि ग्रेटर फरीदाबाद अथवा नोएडा आना-जाना हो तो उन्हें कई रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। दोनों क्षेत्रों के बीच बेहतर यातायात के लिए एलिवेटेड यू टर्न सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है। एनआईटी से जिन लोगों को बाईपास या ग्रेटर फरीदाबाद जाना है। वह लोग एलिवेटेड यू-टर्न सड़क का इस्तेमाल कर सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर सकते हैं।





फरीदाबाद को पूर्व और पश्चिम से जोड़ने के लिए अभी हाल ही में एफएमडीए को ईस्ट एंड वेस्ट परियोजना को बनाने का कार्य मुख्यमंत्री के आदेश पर दिया गया है। परियोजना का सर्वे कराया जाएगा। सड़कों को सात स्थानों पर फ्लाईओवर से जोड़कर सिग्नल फ्री किया जाएगा। इस परियोजना से शहर को जाम से राहत मिलेगी।
-गरिमा मित्तल, अतिरिक्त सीईओ एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed