{"_id":"68f38ce4a78682cdea0b99c4","slug":"flowers-became-expensive-yet-sales-increased-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53858-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महंगे हुए फूल, फिर भी बढ़ी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महंगे हुए फूल, फिर भी बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
मानसून के बाद हुई बारिश से बागवानी को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। त्योहारों के मौसम में शहर के बाजारों में फूल और मालाओं की मांग तेजी से बढ़ गई है। धनतेरस, दिवाली और गोवर्धन पूजा जैसे त्योहारों के चलते मंदिरों, घरों और दफ्तरों में सजावट के लिए बड़ी मात्रा में फूलों की खरीदारी की जा रही है। हालांकि, इस बार लोगों को फूलों के दाम सुनकर थोड़ा झटका लग रहा है, क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
फूल विक्रेताओं के अनुसार, इस बार गेंदे और गुलाब के दामों में बढ़ोतरी हुई है। एनआईटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद की मंडियों में सुबह से ही फूलों की खरीदारी करने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है। कई दुकानदारों ने बताया कि विशेष रूप से गेंदे और गुलाब के फूलों की मालाओं की मांग सबसे ज्यादा है।
मेट्रो चौक चौराहे पर सड़क किनारे फूल बेचने वाले दुकानदार विनोद ने बताया कि इस बार फूलों के दाम बढ़ने की मुख्य वजह मानसून के बाद लगातार हुई बारिश का होना है। इस बारिश से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में फूलों की खेती को नुकसान हुआ था। खेतों में पानी भरने और पौधों के गलने के कारण उत्पादन घटने से दाम बढ़ गए। विनोद ने कहा कि दाम बढ़ने से फूलों की बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है बल्कि इस बार फूल ज्यादा बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विनोद की दुकान पर गेंदे के फूल की बड़ी माला का दाम 60 रुपये प्रति यूनिट वहीं छोटी माला 20 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिक रही है। त्योहारों के चलते घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी सजावट का काम जोर-शोर से चल रहा है। हालांकि, कीमतें बढ़ने के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।