फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Flood-affected farmers should join the Communist Party of Punjab: Sushil Gupta

बाढ़ प्रभावित किसानों को पंजाब की तर्ज पर मुआवजा मिलना चाहिए : सुशील गुप्ता

Sun, 21 Sep 2025 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Flood-affected farmers should join the Communist Party of Punjab: Sushil Gupta
जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार में पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार के नेतृत्व में उनका ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया।

सम्मेलन के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने हरियाणा सरकार से चार अहम मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को पंजाब की तर्ज पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। इसके साथ ही अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क वृद्धि का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारतीय युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा, जिस पर भारत सरकार को कड़ा रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने चेताया कि सरकार नशे पर लगे प्रतिबंध को किसी दबाव में हटाए नहीं, जैसे पहले पॉलिथीन पर प्रतिबंध हटाया गया था। वहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी और अपराध बढ़ रहे हैं, व्यापारी-उद्योगपति भय में जी रहे हैं। उन्होंने सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने व लोगों के मुद्दे प्रमुखता से उठाने के लिए प्रेरित करना है। हम लोग पहले की तरह हर समस्या को लेकर प्रमुखता से विरोध कर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे।


इस दौरान सम्मेलन में आप के लोकसभा अध्यक्ष अमन गोयल, संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, डॉ. नीतू मां, रवि डागर, कौशल ततारपुर, प्रमोद मनोचा, शर्मिला, सुरेश कालीरमन, साबिर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed