फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Flood affected farmers get relief, new installment of compensation reaches their accounts

Faridabad News: बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली राहत, मुआवजे की नई किस्त खातों में पहुंची

Thu, 19 Feb 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Flood affected farmers get relief, new installment of compensation reaches their accounts
जिले के 14 गांवों में 80 प्रतिशत तक फसलें हुई थीं बर्बाद
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



तिगांव। 2025 में आई बाढ़ ने फरीदाबाद जिले के करीब 14 गांवों में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था। यमुना क्षेत्र से जुड़े गांवों में खेतों में लंबे समय तक पानी भरे रहने के कारण करीब 80 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो गई थीं। भारी नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुआवजे की नई किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंची, जिससे किसानों को राहत मिली है।
बृहस्पतिवार को कई किसानों के खातों में राशि आने से गांवों में खुशी का माहौल देखने को मिला। किसानों ने खुशी जताते हुए बताया कि बारिश के कारण फसलें खराब होने पर वह काफी मायुस थे। उन्हें दोबारा फसल उगाने के लिए काफी परेशनी भी हो रही थी। अब मुआवजा मिलने से राहत मिली है। इससे उन्हें आगे खेती करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया है। हालांकि, अभी गांव के कई किसानों को मुआवजा नहीं मिला हो तो उन्हें थोड़ी मायुसी हुई। साथ ही वो आशावान भी है कि अन्य किसानों का आ गया तो उन्हें भी जल्द मिलेगा।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण पूरी फसल खराब हो गई थी और आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। मुआवजे की राशि मिलने से थोड़ी राहत मिली है और अब अगली फसल की तैयारी करना आसान होगा। -मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन



लंबे समय से भुगतान का इंतजार था और अब राशि आने से उम्मीद जगी है कि बाकी किसानों को भी जल्द लाभ मिलेगा। कई किसान अभी इंतजार में है। -शिव ओम



बाढ़ के बाद से खेती दोबारा शुरू करना चुनौती बन गया था। कई किसानों को कर्ज लेना पड़ा, ऐसे में सरकार की ओर से मिला मुआवजा राहत देने वाला कदम है। -उमेश
नुकसान की भरपाई पूरी तरह तो नहीं हो सकती, लेकिन मुआवजा मिलने से सहारा जरूर मिला है। इसके लिए सरकार का आभार। अब अगली फसल उगाने में दिक्कत नहीं होगी। -लालचंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed