फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Flight schedule changed, a lakh spent on a second ticket; now the amount must be refunded.

Faridabad News: फ्लाइट का शेड्यूल बदला, दूसरी टिकट पर खर्च हुए 1.99 लाख, अब लौटानी होगी रकम

Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Flight schedule changed, a lakh spent on a second ticket; now the amount must be refunded.
मेक माय ट्रिप और लुफ्थांसा को उपभोक्ता आयोग ने सेवा में कमी का माना जिम्मेदार
विज्ञापन

मानसिक परेशानी के 3300 और मुकदमा खर्च के 2200 रुपये भी देने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली से कनाडा के हैलिफैक्स जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदलने के कारण यात्री को दोबारा टिकट खरीदनी पड़ी। इस पर खर्च हुए 1 लाख 99 हजार 575 रुपये अब मेक माय ट्रिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और लुफ्थांसा एयरलाइंस को वापस करने होंगे।
जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने दोनों कंपनियों की सेवा में कमी मानते हुए यह आदेश दिया है। आयोग ने मानसिक परेशानी और उत्पीड़न के लिए 3,300 रुपये तथा मुकदमे के खर्च के रूप में 2,200 रुपये देने के भी निर्देश दिए हैं। आदेश की पालना 30 दिन में करनी होगी। सेक्टर-15 निवासी संदीप विरमानी ने 10 अप्रैल 2022 को मेक माय ट्रिप के माध्यम से दिल्ली से हैलिफैक्स की यात्रा के लिए टिकट बुक की थी। टिकट की कीमत 77,773 रुपये थी। यात्रा के दौरान फ्रैंकफर्ट में करीब आठ घंटे का ठहराव था। बाद में फ्रैंकफर्ट से हैलिफैक्स जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट का शेड्यूल बदल दिया गया, जिससे दोनों उड़ानों का समय आपस में मेल नहीं खा रहा था।
विज्ञापन



संदीप ने शेड्यूल में बदलाव के बाद मेक माय ट्रिप और लुफ्थांसा से कई बार संपर्क किया। शिकायत के अनुसार, इसके बावजूद समस्या का प्रभावी समाधान नहीं किया गया। यात्रा प्रभावित होने की आशंका के चलते उन्होंने 22 जुलाई 2022 को दिल्ली से हैलिफैक्स के लिए 1,99,575 रुपये में दूसरी टिकट खरीदी। बाद में मूल टिकट का रिफंड कर दिया गया, लेकिन नई टिकट पर खर्च हुई रकम वापस नहीं की गई। रकम की भरपाई नहीं होने पर संदीप ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दाखिल की। आयोग ने रिकॉर्ड और दोनों पक्षों की दलीलों की सुनवाई के बाद माना कि फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव के कारण पहले की टिकटों का उपयोग संभव नहीं रहा और यात्री को वैकल्पिक टिकट खरीदनी पड़ी। आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए 1,99,575 रुपये लौटाने, 3,300 रुपये मानसिक परेशानी और 2,200 रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed