फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Flaw found in ration depot, CM Flying raided

Faridabad News: राशन डिपो में मिली गड़बड़ी, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

Sun, 02 Jul 2023 10:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Flaw found in ration depot, CM Flying raided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सरकारी राशन डिपो में गड़बड़ी की सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम के साथ सेक्टर-31 राजीव नगर में दो डिपो पर छापा मारा। सीएम फ्लाइंग डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि राजीव नगर में सरकारी डिपो में अनियमितताओं की सूचना मिली थी। जांच के लिए शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर टीम गठित की गई। टीम ने सुशीला देवी के नाम पर चल रहे डिपो में छापेमारी की, लेकिन डिपो बंद मिला। पूछताछ में पता लगा कि सुशीला देवी अपने बेटे के साथ अस्पताल गई हैं। टीम ने डिपो पर अपना ताला लगाकर गोदाम सील कर दिया और रविवार को डिपो पर उपस्थित होने का नोटिस चस्पा कर दिया। लोगों ने बताया कि दूसरी गली के राशन डिपो धारक अभय के राशन का स्टॉक भी यहीं रखा है। इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी। रविवार को टीम वापस गोदाम पर पहुंची। डिपो धारक वहां उपस्थित मिले। जांच में 260 क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल चीनी व डेढ़ क्विंटल बाजरे का गड़बड़झाला मिला। इसके बाद डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed