फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Flats allotted to 230 people of Khori in three days

तीन दिन में खोरी के 230 लोगों को आवंटित किए गए फ्लैट

Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Flats allotted to 230 people of Khori in three days
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निमम ने खोरी में बेघर हुए लोगों को घर देने का काम तेजी कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को निगम ने 62 लोगों को फ्लैट आवंटन किए। निगम अधिकारियों के अनुसार तीन दिन में 230 लोगों को डबुआ कॉलोनी और बल्लभगढ़ के बापू नगर में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम खोरी कॉलोनी के प्रभावित लोगों को एनआईटी के डबुआ कॉलोनी और बल्लभगढ़ के बापू नगर में जेएनएनयूआरएम के तहत बनाए गए ईडब्ल्यूएस फ्लैट में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। इन दोनों जगह पर खोरी से बेघर हुए करीब 892 लोगों को फ्लैट आवंटित किए जाने है। इन फ्लैटों की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है। पिछले दिनों दोनों स्थानों का इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर फ्लैटों की स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद यह फैसला लिया गया था कि जो फ्लैट ठीक हालत में है और उनमें कुछ पुलिसकर्मी अवैध रूप से रह रहे थे। उनको खाली करवाकर खोरी वासियों को आवंटित किया जाएगा। मुख्य अभियंता रामजी लाल ने बताया कि बुधवार को 62 लोगों को फ्लैट दिए गए हैं। तीन दिन में करीब 230 लोगों को फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed