फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   flat isn't given even after 10 years

10 साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट का पजेशन

Sun, 29 Sep 2019 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
flat isn't given even after 10 years
फरीदाबाद सेक्टर 81 में बीपीटीपी के खरीदारों को फ्लैट न मिलने पर प्रदर्शन कर रोष प्रकट करते लोग। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-81 बीपीटीपी पार्क के खरीददारों ने रविवार को बीपीटीपी के नए प्रोजेक्ट ईडेन एस्टेट के सामने प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। इस दौरान उन्होंने अधूरे प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 साल से फ्लैट मिलने की बाट देख रहे हैं। 6 महीनों से कंपनी ने निर्माण कार्य बिल्कुल बंद कर दिया है, जबकि फ्लैट आवंटी 90 प्रतिशत राशि का भुगतान कर चुके हैं। इसके बाद भी वह किराए पर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2009 में उन्होंने फ्लैट बुक करवाए थे। बिल्डर ने 2013 में कब्जा देने का वादा किया था। सभी फलैटधारक 90 से 100 प्रतिशत का भुगतान कर चुके हैं, मगर उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया। फ्लैट न मिलने की स्थिति में लोग दोहरी मार झेल रहे है। एक तरफ बैंक लोन की ईमएमआई भर रहे हैं और दूसरी तरफ मकान का किराया भी भर रहे हैं। वहीं प्रदर्शन में शामिल उमेश, सरेंद्र और गौरव ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सभी अधूरे कार्यों को जल्दी पूरा करवाना है। उन्होंने अधूरे प्रोजेक्ट को शुरू करवाने के लिए अगस्त में बीपीटीपी के अधिकारी विनोद को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन इसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। प्रदर्शन में वर्तमान निवासी भी शामिल रहे, जो दो-तीन सालों से सोसायटी में रह रहे हैं। उनका कहना है कि बीपीटीपी ने सभी वादों के अनूरूप सीवर ,साफ पानी, बिजली, सड़क, क्लब, पार्क इत्यादि मूलभूत सुविधाएं नहीं दी हैं। सुुविधाओं के नाम पर वह हर महींने निश्चित राशि वसूल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed