{"_id":"6a0c9cbf061cc9eb0503b651","slug":"five-vehicles-collide-in-a-horrific-accident-on-the-delhi-mumbai-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70399-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच वाहन आपस में टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच वाहन आपस में टकराए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-8 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर एक ऑटो और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद पीछे से आ रही चार अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो और कार की टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे को देखकर पीछे से आ रहे वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने लगे, जिससे चार अन्य गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। दुर्घटना के दौरान कई वाहनों के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अन्य वाहनों में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।