{"_id":"603e72718ebc3ee64a35586d","slug":"five-vehicle-seized-by-rta-and-haryana-roadways-faridabad-news-noi5688421101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से सवारी लेने पर पांच वाहनों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से सवारी लेने पर पांच वाहनों को पकड़ा
विज्ञापन
बल्लभगढ़। आरटीए और हरियाणा रोडवेज की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पांच वैन और दो बसों को गलत तरीके से सवारी बैठाते हुए पकड़ा। इन पर विभाग ने जुर्माने की तैयारी कर रहा था। फिलहाल एक बस पर लगभग 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बाकी पर सुबह कार्रवाई की जाएगी।
बस अड्डे के बाहर से पलवल, आगरा और अलीगढ़ के लिए कुछ वाहन चालक अवैध रूप से सवारियों को लेकर जाते हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी कई बार स्वयं औचक निरीक्षण करते हुए चालान किए हैं। इसको रोकने के लिए आरटीए और रोडवेज विभाग के साथ संयुक्त टीम का गठन किया, जिसमें 12 घंटे आरटीए और 12 घंटे हरियाणा रोडवेज की टीम ऐसी सवारियों पर कार्रवाई करती है।
हरियाणा रोडवेज के निरीक्षक जयपाल ने बताया कि विभाग ने दो दिन में पांच गाड़ी व दो बसों को पकड़ा है, लेकिन इस पर जुर्माना लगाने का कार्य आरटीए विभाग का है, वही जुर्माना करेंगे। इस संदर्भ में आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हमारे पास एक बस आई है जिस पर लगभग 20 हजार रुपये का जुर्माना किया है। जैसे ही अन्य वाहन आते हैं तो उन पर भी जुर्माना किया जाएगा।