फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five people were duped of over Rs 10 lakh by posing as friends and relatives.

Faridabad News: दोस्त और रिश्तेदार बनकर पांच लोगों से ठगे 10 लाख से ज्यादा

Sun, 01 Mar 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Five people were duped of over Rs 10 lakh by posing as friends and relatives.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जहां पिछले 48 घंटों के दौरान ठगी के पांच अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन मामलों में जालसाजों ने कहीं भावनाओं से खेलकर तो कहीं मुनाफे का लालच देकर शहरवासियों की मेहनत की कमाई पर डाका डाला है। फरीदाबाद के साइबर थानों में इन सभी शिकायतों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


ठगी के इन मामलों में सबसे बड़ी चपत ओल्ड फरीदाबाद के सय्यादुल आरफिन को लगी, जिन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेश का झांसा देकर 8.65 लाख रुपये ठग लिए गए। वहीं, पल्ला निवासी जितेंद्र सैनी से फेसबुक पर बनी एक कथित महिला मित्र ने ई-सेलर शॉप वेबसाइट के नाम पर 1.18 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगों ने रिश्तों का फायदा उठाने में भी कसर नहीं छोड़ी, सेक्टर-30 के रितेश उपाध्याय से उनका दोस्त बनकर 40 हजार और सरूरपुर के गुलाब सैनी से उनकी बहन का ससुर बनकर 25 हजार रुपये की ठगी की गई। एक अन्य मामले में सेक्टर-89 निवासी आशीष कुमार के खाते से बिना किसी जानकारी के 21,913 रुपये कट गए। ठग अब डिजिटल आइडेंटिटी थेफ्ट और सोशल इंजीनियरिंग का सहारा ले रहे हैं, जिससे वे पीड़ित के करीबियों की जानकारी जुटाकर उनका भरोसा जीत लेते हैं। पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि किसी भी अनजान कॉल पर पैसे मांगने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि किए बिना ट्रांजेक्शन न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed