{"_id":"6a0380cabe55b2c6010e90d9","slug":"five-people-were-cyber-cheated-of-rs-745-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69774-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच लोगों से 7.45 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच लोगों से 7.45 लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
टेलीग्राम टास्क, पेंशन स्कीम और फर्जी कस्टमर केयर बनकर की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर शहर के पांच लोगों के खातों से करीब 7 लाख 45 हजार 563 रुपये साफ कर दिए। साइबर थाना बल्लभगढ़, सेंट्रल और एनआईटी पुलिस ने शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर निवासी विशाल कौशिक ने बताया कि उन्होंने नौ मार्च को एप के जरिये लोन के लिए आवेदन किया था। खाते में 54,946 रुपये आए, लेकिन राशि कम होने के कारण उन्होंने इसे वापस करने के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाला। वहां दयाशंकर मिश्रा नामक व्यक्ति ने खुद को अधिकारी बताकर लोन बंद करने के नाम पर पूरी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली, लेकिन लोन बंद नहीं हुआ। वहीं, ऊंचागांव के जतिन सैनी इंस्टा पर रील देख रहे थे, जिसमें 11 हजार रुपये में 10 रुपये के नोटों की 10 गड्डियां देने का विज्ञापन था। जतिन ने दिए गए नंबर पर संपर्क कर पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उन्हें कोई बंडल प्राप्त नहीं हुआ।
सेक्टर-18 निवासी जयपाल सिंह को 5 मई को कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर सीनियर सिटीजन पेंशन स्कीम की जानकारी दी। झांसे में लेकर आरोपी ने जयपाल के डेबिट कार्ड और पिन की जानकारी हासिल कर ली। अगले ही दिन छह मई को उनके खाते से छह बार में 5,51,951 रुपये निकाल लिए गए। मेवला महाराजपुर के नासिरुद्दीन को टेलीग्राम पर नैना सिंह नामक आईडी से मैसेज आया। उसे बिटकॉइन में निवेश कर मुनाफे का लालच दिया गया। नासिरुद्दीन ने बताए गए लिंक पर क्लिक कर कथित मेंटर मिस्टर सीन से बात की और 32 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने 98 हजार रुपये की और मांग की, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। वहीं ओल्ड फरीदाबाद निवासी मनोज कुमार के खाते से 9 मई को उनकी जानकारी के बिना किसी ने 96,666 रुपये ट्रांसफर कर लिए।