{"_id":"6151c2ed8ebc3e09f0590d93","slug":"five-new-dengue-patients-found-in-the-district-faridabad-news-noi607036265","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पांच नए मामले आए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों में 1500 घरों की जांच की और 150 घरों में लार्वा पाया गया है। टीम ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि दोबारा लार्वा मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 105 हो गई है। हालांकि मलेरिया के सात मामले ही हैं।
वहीं जिले के अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी आईसीयू के मरीजों को उठानी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार सरकारी व निजी अस्पतालों के आईसीयू बेड मरीजों से फुल हैं। नए मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सिविल अस्पताल बीके में ओपीडी, इमरजेंसी व अन्य जगहों पर मरीजों की काफी संख्या देखी जा सकती है। डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा एक्टिविटी को बढ़ाने का दावा किया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों का दौरा किया। पानी जमा होने वाले स्थानों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक 2500 से अधिक लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। 40 टीमें अलग-अलग इलाकों में रोजाना एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रही हैं।
डेंगू नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। टीमें लार्वा जांचने के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि घर के आसपास या कूलर आदि में ज्यादा दिन पानी जमा न होने दें। खांसी, जुखाम, वायरल बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
- डॉ. रामभगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी