{"_id":"683f424defba58e7e70c5354","slug":"five-new-cases-of-corona-were-reported-on-tuesday-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44534-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मंगलवार को कोरोना के पांच नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मंगलवार को कोरोना के पांच नए मामले आए सामने
विज्ञापन
जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 26
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार को कोरोना के पांच मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को सेक्टर - 8 में 52 वर्षीय महिला, सेक्टर - 21सी में 33 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 78 में 37 वर्षीय महिला, सेक्टर- 21में 83 वर्षीय महिला और सेक्टर- 75 में 76 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीजों की कुछ दिन से तबीयत खराब थी। जिसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल में जाकर कोरोना टेस्ट कराया। जहां पांचों मरीज संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा हुआ है। वहीं सभी मरीजों के परिजनों की भी कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी को घर पर रहकर आइसोलेट होने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रॉन वेरिएंट होने के चलते किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। फरीदाबाद के अलावा गुरुग्राम में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। साइबरसिटी में मंगलवार को 6 संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा नोएडा में मंगलवार को कोरोना के 45 मरीजों की पुष्टि हुई।
खांसी, जुकाम व बुखार वाले सभी मरीजों की होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन सभी को कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत है। इसी कड़ी में बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। यहां कोरोना के लक्षण दिखने वाले मरीज ओपीडी में न जाकर सीधे फ्लू कॉर्नर में टेस्ट करा सकते हैं।
विज्ञापन
-- - वर्जन
खांसी, जुकाम व सामान्य बुखार वाले मरीजों की भी कोरोना जांच की जाएगी। जिससे बाकी लोगों में संक्रमण न फैले। इसके साथ ही सभी लोग कोरोना सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, मास्क का उपयोग करें और अपने आसपास सफाई रखें। - डॉ. रामभगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी।