फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five lakh rupees stolen from donation box of Khatu Shyam Temple

Faridabad News: खाटू श्याम मंदिर के दान-पात्र से पांच लाख रुपये चोरी

Tue, 15 Oct 2024 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees stolen from donation box of Khatu Shyam Temple
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर तीन चौकी क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी 11 अक्तूबर को पुजारी के मंदिर खोलने पर हुई। जिसकी सूचना मंदिर कार्यकारिणी और डॉयल 112 पर पुलिस को दी। सेक्टर 8 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को शिकायत देकर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वह खाटू श्याम मंदिर के सचिव हैं। 11 अक्तूबर को पुजारी ने दान-पात्र का ताला टूटे होने पर सूचना दी। जिसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉयल 112 पुलिस की मौजूदगी में गणना करने पर पाया कि चोर मंदिर से करीब चार से पांच लाख रुपये चोरी करके ले गए हैं। कार्यकारिणी ने बताया कि प्रति दो माह में दान पात्र खोलने पर करीब आठ लाख रुपये होते हैं। इस बार भागवत और नवरात्रों की वजह से लगभग चार-पांच लाख रुपये दानपात्र में थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति कैमरे में चोरी करते दिखाई दे रहे है। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। सेक्टर आठ थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed