{"_id":"64ea3c36f3ed646e8d0941a7","slug":"five-banquet-halls-running-illegally-on-the-highway-sealed-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12223-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईवे पर अवैध रूप से चल रहे पांच बैंक्वेट हाल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईवे पर अवैध रूप से चल रहे पांच बैंक्वेट हाल सील
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीटीपी प्रवर्तन एवं विजिलेंस की टीम ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव सीकरी की राजस्व संपदा पर अवैध रूप से चल रहे पांच बैंक्वेट हॉल को एक बार फिर सील कर दिया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर बैंक्वेट हॉल संचालकों ने कार्रवाई रुकवाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच बैंक्वेट हॉल अवैध रूप से चल रहे थे। जिन्हें टीम ने पिछले साल कार्रवाई करते हुए सील कर दिया था, लेकिन, शादी का सीजन चलने के कारण बैंक्वेट हॉल की पहले से काफी बुकिंग हो चुकी थी। इसलिए संचालकों को नोटिस जारी कर कुछ रियायत दी गई थी और पंजीकरण कराने के आदेश दिए थे। संचालकों ने आदेशों को अनदेखा कर दिया। ऐसे में टीम ने एक बार फिर एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बैंक्वेट हॉल में शादी की बुकिंग कराने से पहले पता कर लें कि वह बैंक्वेट हॉल अवैध रूप से तो नहीं चल रहा है। यदि ऐसा हुआ तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे अवैध रूप से चल रहे बैंक्वेट हॉल संचालकों के खिलाफ विभाग द्वारा और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।