{"_id":"6a3ac03934b5d9be8a0858fa","slug":"five-athletes-from-the-district-will-showcase-their-mettle-in-bhubaneswar-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73044-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भुवनेश्वर में आज दम दिखाएंगे जिले के पांच एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भुवनेश्वर में आज दम दिखाएंगे जिले के पांच एथलीट
विज्ञापन
नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 24 से 28 जून तक आयोजित होने वाली 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के पांच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा का 70 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है।इनमें फरीदाबाद से पुरुष वर्ग में राजा बाबू 200 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले रेस में भाग लेंगे। विक्रांत पांचाल 400 मीटर दौड़ व 400 मीटर रिले रेस में भाग लेंगे और मोहम्मद अता साजिद लंबी कूद में दमखम दिखाएंगे। वहीं, महिला वर्ग में आरती भड़ाना 20 किलोमीटर रेस वॉक और रितिका गौर हेप्टाथलॉन इवेंट में राज्य के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।