फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five arrested for cyber fraud

Faridabad News: साइबर ठगी के आरोप में पांच गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for cyber fraud
आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के अलग-अलग चार मामलों की जांच करते हुए पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मोहाली, लखनऊ, दिल्ली और जयपुर के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 58.41 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मलकीत सिंह पंजाब के मोहाली का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि ये मोहाली में ही फ्लैट किराये पर लिए हुए हैं और साइबर ठगों के कहने पर खाताधारकों के इस फ्लैट में ठहरने की व्यवस्था करता है। आरोपी अपना फोटो स्टूडियो भी चलाता है। इसे दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में झाडसेतली निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी। इस पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के बहाने 25.67 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजवीर सिंह लखनऊ का रहने वाला है। इसने अपने साथी आकाश का बैंक खाता लेकर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के दो लाख रुपये आए थे। राजवीर को पांच दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही चुकी है। मामले में पहले भी छह आरोपियों को टीम गिरफ्तार कर चुकी है। ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत इस्माइलपुर के रहने वाले व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये ठगी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिल्ली उत्तम नगर के परमपुरी निवासी दीपक प्रधान व मनोज कुमार शामिल हैं। दोनों आरोपी लोगों के पास पॉइंट रिडीम के बहाने कॉल करते थे। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की यह वारदात सेहतपुर श्याम कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी।

चौथे मामले में पार्ट टाइम जॉब के बहाने 80201 रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपांशु गुर्जर राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। इसके खाते में ठगी के 19 हजार रुपये आए थे। आरोपी बीसीए का छात्र है। इसे दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत एनआईटी तीन इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed