{"_id":"5d013ad5bdec22078775d949","slug":"five-arrest-in-honeytrap-faridabad-news-noi443155679","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से मांगे 17 लाख, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से मांगे 17 लाख, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : Faridabad
हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से मांगे 17 लाख, पांच गिरफ्तार
फरीदाबाद। हनीट्रैप में फंसाकर करनाल के कारोबारी से 17 लाख रुपये मांग रहे पांच लोगों को बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों में तिगांव निवासी दीपक, सुमित, गौरव और कौराली निवासी सतीश शामिल हैं। गिरफ्तार महिला ने बीते माह कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, पूरा मामला हनीट्रैप का था। कारोबारी से रुपये ऐंठने के लिए ही दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया गया था। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि करनाल में कुत्तों की खरीद-फरोख्त करने वाले कारोबारी के खिलाफ विगत 18 मई को एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि उसने कारोबारी से कुत्ता खरीदा था, मगर वह कुतिया निकली। महिला ने बताया था कि कुतिया वापस लेने के लिए कारोबारी ने उसे फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया और वहीं उससे दुष्कर्म किया। पिछले दिनों करनाल के कारोबारी ने एसीपी धारणा यादव को सूचना देकर बताया कि उसे हनीट्रैप के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा है। कारोबारी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से ही कुछ लोग इस मामले को रफा-दफा करने के लिए 40 लाख रुपयों की डिमांड कर रहे थे। अब वह 17 लाख रुपये में दुष्कर्म के मामले को रफा-दफा करने की बात कर रहे हैं।
मंगलवार को सेक्टर-12 में आरोपियों ने पैसे लेकर बुलाया था। एसीपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को तैयार कर दिया। मंगलवार शाम जैसे ही आरोपी पैसे लेने पहुंचे, वैसे ही वहां छिपी पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार महिला के साथ ही चारों अन्य आरोपियों तिगांव निवासी दीपक, सुमित, गौरव और कौराली निवासी सतीश को पुलिस ने मंगलवार रात को ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
फेसबुक के माध्यम से किया था संपर्क
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि करनाल निवासी पीड़ित कारोबारी कुत्तों की खरीद फरोख्त का काम करता है। उसने कुत्ते बेचने के लिए फेसबुक पर जानकारी डाली थी। इस पर आरोपी महिला ने उससे संपर्क कर एक कुतिया खरीदी थी। उसके कुछ दिन बाद ही महिला ने कारोबारी को फोन कर कहा कि उसे कुतिया पसंद नहीं आई और वह उसे वापस ले जाए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने खुद को वृंदावन, उत्तर प्रदेश की बताया था। उसने कारोबारी से कहा कि वह फरीदाबाद आ जाए, वह भी उनसे वहां मुलाकात कर कुतिया लौटा देगी। 18 मई को महिला ने कारोबारी को बुलवाया था और मेट्रो स्टेशन पर मिलने की बात कही। कारोबारी करनाल से यहां पहुंचा तो महिला ने उससे कहा कि दो-तीन घंटे में उसका भाई कुतिया लेकर आएगा, तब तक किसी होटल में कमरा लेकर आराम कर लेते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों नीलम-बाटा रोड स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुक गए। उसी दिन महिला ने कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया था।