फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five Afghans and one Pakistani took Indian citizenship

Faridabad News: पांच अफगानिस्तान और एक पाकिस्तानी ने ली भारतीय नागरिकता

Thu, 09 Jan 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five Afghans and one Pakistani took Indian citizenship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला उपायुक्त ने बुधवार को
पांच अफगानिस्तानी और एक पाकिस्तान के नागरिक को भारतीय नागरिकता प्रदान की। इसके साथ ही उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में अफगानिस्तान से रुविल देवी, नीलम, साधना देवी, रजिश कुमार, जोगिंदर सिंह और पाकिस्तान से कमला देवी को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। इन्होंने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली।

2011 में अफगानिस्तान से भारत आए थे जोगिंदर सिंह
भारत की नागरिकता पाने वाले अफगानिस्तान से आए 63 वर्षीय जोगिंदर सिंह ने बताया कि वे 2011 में भारत आए थे। लेकिन उनकी पत्नी पोला सन 1992 में अफगानिस्तान से भारत आ गईं थीं। भारत सरकार की ओर से उन्हें पहले ही नागरिकता मिल चुकी थी। वर्ष 2011 से वह भी भारत की नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे थे। आज उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में उनके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका था। वह पति-पत्नी थे, लेकिन अफगानिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्होंने पहले अपनी पत्नी को भारत भेज दिया था। इसके बाद वह अफगानिस्तान से भारत आ गए। वहां हिंदुओं के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता है। जो वहां है, वह काफी दयनीय स्थिति में रह रहे हैं।
विज्ञापन


भारत में सभी को समान अधिकार : डीसी
जिला उपायुक्त ने कहा कि भारत में सबको समान अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

गांधी भवन प्रेक्षागृह में  संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

गांधी भवन प्रेक्षागृह में  संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article