फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five accused arrested in a fight case

Faridabad News: लड़ाई-झगड़े के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in a fight case
खेड़ीपुल थाने की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना इलाके की भोपाल कॉलोनी में रास्ते में जा रहे व्यक्ति को रोककर मारपीट मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में भोपाल कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद अली, गुलफाम, अमन, जिशान और टीकावली गांव का अक्षय शामिल है। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद अली की भोपाल कॉलोनी में वैल्डिंग की दुकान है और यहीं पर सभी आरोपी बैठते थे। कई बार आरोपितों और शिकायतकर्ता की वहां बैठने पर आपस में बहस हो चुकी थी। इसी के चलते इन्होंने धर्मराज से मारपीट की।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

ये वारदात 31 अक्तूबर की रात की बताई गई। शिकायतकर्ता भोपाल कॉलोनी निवासी धर्मराज ने पुलिस को बयान दिया कि 31 अक्तूबर की रात को वो काम से जा रहे थे तो रास्ते में बीरू ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब वो रुके तो जिशान ने उनके सिर पर वार कर किया। इसके बाद 4-5 अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed