फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five accused arrested for running sextortion racket on Instagram and Tinder apps

Faridabad News: इंस्टाग्राम और टिंडर एप पर सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for running sextortion racket on Instagram and Tinder apps
फरीदााद पुलिस ने इंस्टाग्राम व टिंडर ऐप पर लडकी के नाम की फेक प्रोफाईल बनाकर चैट करने के आरोप म
सभी आरोपी राजस्थान के रहने वाले, चार दिन के पुलिस रिमांड पर लियासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। इंस्टाग्राम और टिंडर एप पर सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी सहित पांच ठगों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला करौली, राजस्थान निवासी भगवान सिंह, देवा गुर्जर, बिजेंद्र, धीरज और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों को आठ मई को जगतपुरा, जयपुर स्थित लोट्स व्हाइट सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह गिरफ्तारी 45 हजार रुपये की ठगी के मामले में की गई है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि बीस जनवरी को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि पीड़ित के खिलाफ अश्लील चैट व धोखाधड़ी के लेनदेन के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने वाली है। कार्रवाई का भय दिखाकर मामले को रफा-दफा करने के नाम पर रुपयों की मांग की गई। डर के कारण पीड़ित ने ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में करीब 45 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि 27 वर्षीय भगवान सिंह इस गिरोह का सरगना है। गिरोह के सदस्य इंस्टाग्राम और टिंडर एप पर किसी लड़की की तस्वीर लगाकर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। इसके बाद प्रोफाइल पर आने वाले लोगों को झांसे में लेकर उनसे अश्लील चैट करते थे। जब कॉल पर बात करनी होती थी, तो मुख्य आरोपी भगवान सिंह लड़की की आवाज निकालकर पीड़ितों से बात करता था। गिरोह के अन्य सदस्य देवा गुर्जर, बिजेंद्र और धीरज अश्लील चैट करते थे, जबकि मनीष इस अवैध धंधे के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed