फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five accused arrested for demanding extortion from factory operator

फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के पांच आरोपी काबू

Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for demanding extortion from factory operator
फरीदाबाद। फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के एक साथी को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। आरोपियों की पहचान गांव पाली निवासी विक्रम, विशाल, मोहित, आकाश व डबुआ निवास गौरव के रूप में हुई है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी धौंस जमाने के लिए खेड़ी गुजरान स्थित एमएस इंटरप्राइजेज के मालिक से रंगदारी मांगते थे। पैसे न देने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी देते थे। कंपनी मालिक ने जब उन्हें रंगदारी देने में आना-कानी की, तो उन्होंने ट्रैक्टर से कंपनी का गेट तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र को 17 जून को काबू कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान उसने अपने अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया। सभी आरोपियों से रंगदारी के रुपये, वारदात में ट्रैक्टर व एक ट्रॉली बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed