फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five accused arrested for cyber fraud

Faridabad News: साइबर ठगी के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for cyber fraud
- तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ, दो को भेजा जेल
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना एनआईटी, बल्लभगढ़ व सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के आरोप में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी के चार मामलों की जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना एनआईटी, बल्लभगढ़ व सेंट्रल की टीम ने काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही और दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

पहले मामले में बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 39 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शशिकांत कुमार बिहार नालंदा का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि शशिकांत ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। इसने मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी आकाश का खाता लेकर आगे दिया था। इस खाते में ठगी के 20 लाख रुपये आए थे। आरोपी शशिकांत को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में पांच आरोपियों को टीम गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने 31 हजार रुपये ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नैतिक फरीदाबाद की ही न्यू बसेवला कॉलोनी का रहने वाला है। इसने अपना खाता ठगों को दिया था जिसमें ठगी के 26 हजार रुपये आए थे। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में शेयर बाजार में निवेश के बहाने 13 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र निवासी आरोपी दिलीप शिवाजी के खाते में ठगी के 11,03,485 रुपये आए थे। आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।

चौथे मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने 1.35 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान डीडवाना के रहने वाले पूर्ण सिंह राठौर और ओपेंद्र सिंह शामिल हैं। ओपेंद्र ने पूर्ण सिंह का खाता लेकर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 98 हजार रुपये आए थे। दोनों आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed