फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First phase of counseling for ITI admission concluded.

Faridabad News: आईटीआई में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का प्रथम चरण संपन्न

Tue, 21 Jul 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
First phase of counseling for ITI admission concluded.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पलवल में सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु काउंसिलिंग का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। संस्थान में कुल 492 स्वीकृत सीटों में से प्रथम चरण में 299 अभ्यर्थियों का प्रवेश हेतु चयन किया गया।

प्रवेश प्रभारी कैप्टन उदय सिंह ने बताया कि मंगलवार तक पहले चरण में 116 अभ्यर्थियों ने संस्थान में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। जो अभ्यर्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं या जिनका पहली काउंसलिंग में नंबर नहीं आया वह 23 तारीख से अपनी च्वाइस दोबारा से भर सकते हैं। संस्थान प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन


प्राचार्य जिले सिंह ने कहा कि संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर प्रवेश लेकर तकनीकी शिक्षा का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed