{"_id":"64a2d2e0e4a6acceb200c1d6","slug":"first-patient-of-malaria-found-in-the-district-health-department-alert-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8219-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में मिला मलेरिया का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में मिला मलेरिया का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Mon, 03 Jul 2023 07:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Jul 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
- लार्वा मिलने पर 400 लोगों को नोटिस, विभाग बरत रहा सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोमवार को जिले में मलेरिया के एक मरीज की पुष्टि हुई। मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं लार्वा मिलने पर लगभग एक महीने में 400 लोगों को नोटिस दिया गया है।
जिले में बीते दिनों चंद मिनटों की हुई बारिश के बाद जिले में एक मलेरिया का मरीज मिल गया। मरीज मिलने के बाद विभाग ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को मलेरिया विभाग द्वारा घर-घर जांच कर रही 49 टीमों में शामिल कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। यह टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लोगों को बीमारी से बचाव और मच्छर पनपने से रोकने के लिए जागरूक कर रही है। जून से नवंबर तक सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में जांच जारी रहेगी।
हनुमान नगर में मिला पहला मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 3 दिन पहले हनुमान नगर गली नंबर-7 निवासी 19 वर्षीय मरीज की जांच की गई। संदिग्ध की सोमवार को रिपोर्ट आई और संक्रमित मिला। विभाग ने मरीज के घर के आस-पास जांच करके एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में विभाग ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। वहीं, डेंगू से बचाव के लिए भी विभाग तैयारी में जुटा है, एक जुलाई से डेंगू जागरूकता माह चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये है बीमारी के लक्षण
किसी व्यक्ति को संक्रमित मच्छर के काटे जाने के बाद 4-7 दिनों में बुखार के साथ लक्षण शुरू होते हैं। डेंगू के आम लक्षणों में तेज बुखार मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द, सिर दर्द, छाती, पीठ या पेट पर लाल चकत्ते होना, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी, दस्त की समस्या शामिल है। यह एक वायरल संक्रामक रोग है। यह एडीज मच्छर के काटने से होता है।