फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First hit, protested then beaten fiercely

पहले मारी टक्कर, विरोध किया तो पीटा

Thu, 21 Apr 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
First hit, protested then beaten fiercely
फरीदाबाद। हार्डवेयर चौक पर कुछ युवकों ने एक कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित का कसूर बस इतना था कि उसने कार में टक्कर लगने के बाद, दूसरे कार में सवार युवकों को सही से गाड़ी चलाने की नसीहत दी और उसके नंबर प्लेट की फोटो लेनी चाही। इससे खफा युवकों ने मारपीट की। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि इस दौरान मौके पर पहुंचे एक यातायात पुलिस कर्मी ने उसे बचाया और एक आरोपी को पकड़कर थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान तिगांव निवासी प्रवीण कुमार, सौरभ व अजीत के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 स्थित थर्मल पावर हाउस कॉलोनी निवासी पीड़ित देश दीपक ने शिकायत में बताया है कि बुधवार दोपहर में कार से हार्डवेयर चौक पर जा रहा था। इस दौरान उसकी कार को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार को सड़क किनारे खड़ी कर, पीछे से आ रही कार के चालक से टक्कर मारने का कारण पूछा और सही से गाड़ी चलाने की नसीहत दी। साथ ही मोबाइल से कार के नंबर प्लेट की फोटो खींचनी चाही। पीड़ित के अनुसार यह देखकर कार से तीन युवक उतरे और मारपीट शुरू कर दी। एक ने सिर पर पत्थर भी मारा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed