फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   first dilivery

Faridabad News: बड़ौली सीएचसी में प्रसव की सुविधा शुरू

Wed, 23 Jul 2025 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
first dilivery
- दर्जनों गांवों को होगी सुविधा, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा दूर
विज्ञापन

-पहली सफल डिलीवरी हुई, मां और नवजात स्वस्थ

पलवल। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है। बड़ौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को पहली डिलीवरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सीएचसी में प्रसव की सुविधा नहीं होने से लगभग तीस हजार की आबादी को इस वजह से पलवल नागरिक अस्पताल या दूरदराज के अन्य अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता था।

बड़ौली, चांदहट, घोड़ी, मीसा, अच्छेजा, कुशक, सुल्तानपुर, रहीमपुर, गुलावद, काशीपुर, बड़का, भवाना, टप्पा, अमरौली जैसे दर्जनों गांवों के लोगों को अब प्रसव सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा गरीब और साधनहीन परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। समाजसेवी और शिक्षाविद डॉ. बैसला ने बताया कि पहली डिलीवरी को लेकर वे खुद रातभर सीएचसी में मौजूद रहे ताकि सब कुछ सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। नर्सिंग ऑफिसर रूबी और गुड्डी की तत्परता और समर्पण से डिलीवरी सफल रही। एसएमओ डॉ. भूपेंद्र को फोन पर इस सफलता के लिए बधाई भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed