फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Firm operator arrested for manufacturing fake Ayurvedic medicine

Faridabad News: नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाला फर्म संचालक गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Firm operator arrested for manufacturing fake Ayurvedic medicine
6 जून को छापे में भारी मात्रा में अवैध रूप से निर्मित पाउडर, कैप्सूल हुए थे बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नवीन नगर स्थित दीपावली एन्क्लेव में अवैध रूप से आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण, पैकिंग और बिक्री के मामले में पुलिस ने फर्म संचालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच को शिकायत मिली थी कि देशबंधु और उसके बेटे संदीप कुमार एसएस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर अज्ञात पाउडर को कैप्सूल में भरकर बाजार में बेचते हैं। 6 जून को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. हीना अंजुम और डॉ. टेबिथा एस्थर ने नवीन नगर थाना पल्ला स्थित एफ-19, दीपावली एन्क्लेव में छापे मारे। जांच के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं, पाउडर, खाली कैप्सूल, लेबल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई थी। आयुष विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. राम अवतार सिंह ने 12 दवा नमूने जांच के लिए लिए भेजे हैं। साथ ही बरामद सामग्री को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि परिसर में किसी वैध विनिर्माण लाइसेंस के बिना आयुर्वेदिक दवाओं की पैकिंग की जा रही थी। अधिकारियों ने कहा कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसएस हर्बल की वेबसाइट को भी बंद कराने का प्रस्ताव दिया गया है ताकि अवैध बिक्री पर रोक लगाई जा सके। सोमवार को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फर्म संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed