{"_id":"656ccbb3a9b3c446df0d6f44","slug":"fireworks-and-drums-echo-at-bjp-office-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17561-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की गूंज
विज्ञापन
फोटो-
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा - तीन राज्यों में मिली हार पर किया जाएगा मंथन, बनाई जाएगी नए सिरे से रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मिली बंपर जीत से शहर में दिनभर खुशी का माहौल रहा है। भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की गूंज रही है। कार्यकर्ता ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और बधाई देते हुए जीत का जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार से कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई रही। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हार पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंथन किया जाएगा। नए सिरे से रणनीति तैयार की जाएगी। हालांकि पार्टी नेताओं ने कहा कि तेलंगाना में मिली जीत की तरह वह अन्य राज्यों में अपनी सरकार बनाएंगे। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर स्मार्ट सिटी में रविवार को सुबह से ही पार्टी नेताओं और लोगों में
हलचल बनी रही। लोग सुबह से टीबी के आगे बैठे रहे। एक तरफ जहां टीबी पर दिखाए जा रहे रुझान से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा रही। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह से जीत के जश्न की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। परिणाम आने के बाद कार्यकर्ता खुशी से जूझ उठे और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रचंड जीत पर जश्न मनाया I कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए मिठाई बांटी और नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हुकम सिंह भाटी चैयरमैन,बिजेन्द्र नेहरा, ग्यासीराम शर्मा, वजीर सिंह डागर और प्रिया सहगल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने चुनाव से छह माह पूर्व ही भविष्यवाणी कर दी थी कि तीन राज्यों में डंके की चोट पर भारतीय जनता पार्टी की सरकर आएगी। आज आए परिणामों के बाद छह माह पूर्व की गई उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई। राजस्थान में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। यहां भी पार्टी ने मध्यप्रदेश की तरह सीएम चेहरा घोषित नहीं किया था।
--
बातचीत
जनता ने भाजपा और मोदी के सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए प्रचंड जीत प्रदान की है। पिछले नौ सालों में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है और देश का किसान, मजदूर, युवा व अंतिम पायदान पर खड़ा जरूरतमंद व्यक्ति सशक्त हुआ है। इस विश्वास के लिए जनता जनार्दन व कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए बहुत बहुत आभार, बधाई। - गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
--
राजस्थान में पिछले कई वर्षों से सरकार बदलते रहने का ट्रेंड है जो इस बार भी हुआ है और भाजपा को जीत मिली है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली हार का पार्टी का शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंथन किया जाएगा। हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि भाजपा को मिली इस जीत का कोई असर हरियाणा के विधानसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा। जनता की मांग पर यहां हर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। - नितिन सिंगला, यूथ कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष