फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Firefighters to go on strike starting April 8.

Faridabad News: दमकलकर्मी 8 अप्रैल से करेंगे हड़ताल

Sat, 04 Apr 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Firefighters to go on strike starting April 8.
फायर महानिदेशक के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अग्निकांड में मारे गए भवी चंद शर्मा एवं रणवीर को शहीद का दर्जा देने, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता राशि और नियमित नौकरी देने की मांग को लेकर फायर निदेशालय पंचकूला में फायर महानिदेशक के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। उसी के चलते प्रदेशभर के दमकलकर्मी 8 व 9 अप्रैल को पूर्व घोषित दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 9 अप्रैल तक मांगों का समाधान नहीं किया, तो दो दिवसीय हड़ताल को हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने के लिए मजबूर हो जाएंगे।


हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर सिन्द एवं महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि फायर महानिदेशक सतबीर सिंह, उपनिदेशक रोमी सिंगला, उपनिदेशक (तकनीकी) सज्जन सांगवान, लेखाकार नितिन पाल एवं अधीक्षक अमर सिंह सहित विभागीय अधिकारियों और यूनियन के राज्य प्रतिनिधिमंडल के बीच लगभग दो घंटे तक गंभीर चर्चा हुई। लेकिन किसी भी मांग का ठोस समाधान नहीं निकल सका। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह, बलवान (एलएफएम), अमरदीप, अमित गोस्वामी, बलवंत, संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed