{"_id":"6554c545a193e9e1ab011d14","slug":"firecrackers-fired-with-bullets-at-the-gate-of-police-commissioners-office-arrested-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16802-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम : पुलिस आयुक्त कार्यालय के गेट पर बुलेट से छोड़े पटाखे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम : पुलिस आयुक्त कार्यालय के गेट पर बुलेट से छोड़े पटाखे, गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के गेट पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों युवकों को अनखीर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अनखीर पुलिस चौकी की टीम मंगलवार रात सेक्टर-21 सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक तेज रफ्तार बुलेट को आते देखा। मोटरसाइकिल पर दो युवक बिना हेलमेट के सवार थे। मोटरसाइकिल चला रहा युवक बार-बार तेज आवाज में साइलेंसर से धमाका कर रहा था। इससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही थीं। साथ ही हादसे की आशंका थी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की रेस बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पीछाकर काबू कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मेवला महराजपुर निवासी क्रिश और एतमादपुर निवासी रणदीप उर्फ बिट्टू बताया है। ब्यूरो
घर के बाहर से मोटरसाइकिलें चोरी
फरीदाबाद। बसंतपुर एंक्लेव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। पीड़ित राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बसंतपुर में परिवार के साथ रहता है। 11 नवंबर को रात में ड्यूटी से आने के बाद अन्य दिनों की तरह मोटरसाइकिल को घर के बाहर खड़ा कर दिया था। सुबह देखा तो मोटरसाइकिल बाहर नहीं थी। पीड़ित के अनुसार, किसी ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं सेक्टर-91 में भी घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पल्ला थाना की पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया है कि मंगलवार को वह पत्नी के साथ कहीं घूमने गए थे। मोटरसाइकिल एक खाली प्लॉट में खड़ी कर दी थी। वापस आने पर वह अपनी जगह से गायब थी। ब्यूरो
चोरों ने 10 हजार रुपये और जेवरात चुराए
फरीदाबाद। मंगलवार को इस्माइलपुर स्थित निखिल विहार इलाके में चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात और 10 हजार रुपये चुरा लिए। वारदात के दौरान पिता की मौत के कारण पीड़ित परिवार समेत दूसरे मकान में रह रहे थे। पल्ला थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित सुमन कुमार झा ने बताया है कि 11 नवंबर को उनके पिता का निधन हो गया था। वह परिवार समेत दूसरे मकान में रह रहे थे। मंगलवार की सुबह देखा कि उनके पास स्थित मकान का ताला टूटा है। अंदर सारे सामान बिखरे पड़े थे। जांच में पाया कि आरोपियों ने उनके घर से 10 हजार रुपये व जेवरात चुरा लिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाले
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में जालसाजों ने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। मुजेसर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनोज पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह आजाद नगर में परिवार के साथ रहता है। चार नवंबर को वह मुजेसर स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गया था। जब वह पैसे निकाल रहा था, तीन लड़के बूथ में घुस आए। उन्होंने बातों में उलझाकर उससे डेबिट कार्ड बदल लिए। साथ ही कुछ देर बाद बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि ठगी करने वाले आरोपियों में से एक को वह जानता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ब्यूरो