{"_id":"6adfb13e56e504a4da0e3a83","slug":"firecrackers-being-sold-outside-a-footwear-shop-fir-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83766-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जूते-चप्पल की दुकान के बाहर बेच रहा था पटाखे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जूते-चप्पल की दुकान के बाहर बेच रहा था पटाखे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बसेलवा कॉलोनी में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने की कार्रवाई, 104.3 किलो आतिशबाजी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में जूते-चप्पल और कपड़ों की दुकान के बाहर अवैध रूप से पटाखे बेचने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 104.3 किलोग्राम पटाखे और आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार नरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
25 अक्तूबर की शाम हेड कांस्टेबल संदीप अपनी टीम के साथ सेक्टर-29 पुल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बसेलवा कॉलोनी निवासी नरेंद्र अपनी दुकान के बाहर अवैध रूप से पटाखे रखकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के इशारे पर व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नरेंद्र निवासी बसेलवा कॉलोनी के रूप में हुई।
पुलिस ने दुकान के बाहर रखे पटाखों के संबंध में उससे लाइसेंस और परमिट मांगा, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर रखे तीन गत्ते के बॉक्स और दो प्लास्टिक के कट्टों की जांच कर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तौला। पुलिस के मुताबिक कुल 104.3 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए।