फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire in mobile shop causes loss of more than 60 lakhs

Faridabad News: मोबाइल की दुकान में आग लगने से 60 लाख से ज्यादा का नुकसान

Sun, 08 Jun 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire in mobile shop causes loss of more than 60 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी की गुरुद्वारा रोड मार्केट स्थित मोबाइल की एक दुकान में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान अंदर से बंद थी, जिसके कारण किसी को सूचना नहीं मिली जिसके बाद आग फैलती गई और अंदर रखा सामान जल गया।
जब दुकान के बाहर धुंआ निकलते देखा तो सुबह 4 बजे दुकान मालिक मनीष को पड़ोसी राठी ने सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान के अंदर से काफी धुआं निकल रहा था जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही दुकान में रखा करीब 60 लाख रुपये का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक मनीष ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले दुकान की मरम्मत कराई थी। इसके अलावा कुछ नए मोबाइल और अन्य सामान लाकर रखा था। दुकान में मोबाइल हैंडसेट, ब्लूटूथ स्पीकर, चार्जर, ईयरबड्स सहित अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 साल से बोम्बी कम्युनिकेशन नाम से दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ने कहा कि वे रात 10 बजे दुकान की सभी लाइटें बंद कर घर गए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि रात के समय बिजली के कई कट लग रहे थे जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की टीम ने लगभग 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 4 बजे करीब सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed