फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out on the first floor of a shop in Sector-29

Faridabad News: सेक्टर-29 में दुकान की पहली मंजिल पर लगी आग

Tue, 20 Jan 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the first floor of a shop in Sector-29
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर - 29 क्षेत्र में एमवीएन स्कूल के पास देर रात एक दुकान की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। घटना देर रात करीब नौ से दस बजे के बीच हुई। आग देखते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

पड़ोसियों ने बताया कि पहले अचानक धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग भड़क उठी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी के मुताबिक, आग तेज नहीं थी, जिस कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ है। दुकान के बाहर प्रिंटिंग आर्ट का बोर्ड लगा हुआ है। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed