{"_id":"6a10aebe297f7c451e03d302","slug":"fire-broke-out-in-garbage-in-the-aravalli-forest-area-and-the-fire-brigade-brought-it-under-control-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70617-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अरावली वन क्षेत्र में कचरे में लगाई आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अरावली वन क्षेत्र में कचरे में लगाई आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा, बढ़ रही आग लगाने की घटनाए, दोषियों पर हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र में कचरा फेंकने और उसमें आग लगाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को डिलाइट फारएवर के नजदीक वन क्षेत्र में पड़े कचरे में आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आसपास के फार्म हाउस, मैरिज गार्डन, होटल और कंपनियां बड़ी मात्रा में कचरा जंगल में फेंक रही हैं। इसके अलावा रिहायशी इलाकों के लोग भी वन क्षेत्र को कूड़ाघर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। अरावली क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने में कचरे में आग लगाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में सूखे पेड़ मौजूद हैं, जिससे आग तेजी से फैल सकती है। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई कि यदि आग जंगल के अंदर तक पहुंच जाए तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है। भीषण गर्मी और आग का असर वन्यजीवों पर भी पड़ने की चिंता जताई गई है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से नियमित निगरानी, कचरा फेंकने वालों की पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वन क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। इसी वजह से आग लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेज दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए आबादी क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। - नरेश, इंचार्ज-अनखीर चौकी।