{"_id":"68111e4c3c471800fb02de84","slug":"fire-broke-out-in-an-eyeglass-shop-in-sector-15-huda-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42506-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-15 हुडा मार्केट में चश्मे की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-15 हुडा मार्केट में चश्मे की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 15 हुडा मार्केट में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक चश्मे की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में लगभग 4 कर्मी थे। अचानक से दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़कने लगी। इसके बाद कर्मियों ने दमकल विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते सभी कर्मी दुकान से बाहर निकल गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। आग लगने के कारण कर्मी दुकान से अधिक सामान बाहर नहीं निकाल पाए। देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।