फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out in a three-storey shop in Old Market

Faridabad News: ओल्ड मार्केट में तीन मंजिला दुकान में लगी आग

Tue, 24 Jun 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a three-storey shop in Old Market
दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट में मंगलवार देर रात करीब एक बजे तीन मंजिला दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में ग्रोसरी का सामान था। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। दुकान मालिक महेंद्र वर्मा ने बताया कि मार्केट में उनकी दीपक ग्रोसरी स्टोर के नाम से दुकान है। आग लगने की सूचना देर रात उनके चौकीदार ने कॉल करके दी थी। जब वह मौके पर पहुंचे तब तक आग भड़क उठी थी। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


करीब 6 घंटे में आग पर पाया काबू


सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंचीं। लगभग 6 घंटे बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। स्टोर में ग्रोसरी के सामान के साथ प्लास्टिक का सामान भी रखा हुआ था। जिसके चलते आग ने भयंकर रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी में लाखों रुपये का हुआ नुकसान


दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आग लगने से कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन अभी नुकसान का सही आकड़ा पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी सामने आएगा उसके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


--------------

अमृता अस्पताल के पास झाड़ियों में लगी आग


अमृता अस्पताल के पास मंगलवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने झाड़ियों में आग लगा दी। झाड़ियों में कुछ प्लास्टिक और कूड़ा पड़ा हुआ था। आग का धुआं इतना भयावय था कि दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। आसमान में धुएं का गुबार छा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed