फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out in a scrap warehouse near Ghazipur Nangla Road.

Faridabad News: गाजीपुर नंगला रोड के पास कबाड़ गोदाम में लगी आग

Mon, 20 Apr 2026 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a scrap warehouse near Ghazipur Nangla Road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गाजीपुर नंगला रोड के पास सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कबाड़ गोदाम में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, पहले गोदाम से धुआं निकलते हुए देखा गया। इसके बाद देखने ही देखते आग सुलग गई और गोदाम से आग की तेज लपटें उठने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके बाद एक के बाद एक कुल तीन गाड़िया दमकल विभाग की मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के आने तक आग बढ़ चुकी थी। पूरा गोदाम धू- धू कर जल रहा था और धुएं का गुबार आसमान में छा गया था।
विज्ञापन


दमकल विभाग के कर्मियों की ओर से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक गोदाम में रखा सारा प्लास्टिक का सामान जल चुका था। इसके साथ ही लोगों की ओर से पॉलिथीन और पल्ली से बनाई गई कुछ झुग्गियां भी आग की चपेट में आने से जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय कॉलोनी चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी कैलाश ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि के अनुसार, किसी ने बीड़ी या ज्वलनशील पदार्थ नीचे फेंक दिया होगा, जिसके कारण आग सुलग गई। फिलहाल पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और वास्तविक में आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed