फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out due to short circuit in Housing Board Colony

Faridabad News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 17 May 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in Housing Board Colony

विज्ञापन
बड़ा हादसा टला, किसी को नहीं पहुंची हानि

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित हाउस नंबर 569 की तीसरी मंजिल पर रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार तीसरी मंजिल पर रहने वाले दिनेश गुप्ता के बेडरूम में दोपहर करीब 2:30 बजे आग लगी। पड़ोसी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि कमरे में एसी चल रहा था और संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे पर्दों, टीवी और अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे कमरे में धुआं भर गया। आग लगते ही परिवार के सभी सदस्य तुरंत घर से बाहर निकल आए। आग की घटना में कमरे में रखी अलमारी, टीवी, पर्दे, कपड़े और एसी पूरी तरह जल गए, जबकि बेड का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मुजेसर थाना पुलिस के एएसआई नवीन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed