{"_id":"6a26f5ff5c2c2d43f1068cfa","slug":"fire-breaks-out-in-the-basement-of-a-house-in-sector-16-faridabad-news-c-1-1-noi1521-4371702-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-16 में मकान के बेसमेंट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-16 में मकान के बेसमेंट में लगी आग
विज्ञापन
दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के सामने बने मकान के बेसमेंट में रविवार शाम अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि मकान के बेसमेंट में एक बुटीक संचालित किया जाता है, जहां से धुआं निकल रहा था। घटना के समय मकान में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि पूरा परिवार हरिद्वार गया हुआ था। बेसमेंट में धुआं भर जाने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने कुल्हाड़ी की मदद से गेट तोड़ा और खिड़कियां खोलकर धुआं बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार आग से मुख्य रूप से बुटीक में रखा सामान प्रभावित हुआ है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण मकान का ऊपरी हिस्सा इसकी चपेट में आने से बच गया। चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।