फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in tent warehouse, goods burnt to ashes

Faridabad News: टेंट गोदाम में लगी आग, सामान जलकर खाक

Tue, 21 Jan 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tent warehouse, goods burnt to ashes
सिलिंडर भी फटा, धुएं से बेहोश हुए चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऊंचा गांव स्थित गोशाला रोड पर एक टेंट के सामान के गोदाम में रविवार रात आग लग गई। इस दौरान यहां रखा एलपीजी सिलिंडर भी फट गया। धमाके के चलते आग और ज्यादा फैल गई। हादसे में गोदाम में रखा टेंट का सारा सामान और एक बाइक जलकर खाक हो गई। हादसे में यहां सो रहा चौकीदार भी धुएं के चलते बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गोदाम में आग लगने के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।

फतेहपुर बिल्लौच गांव निवासी गोदाम के मालिक ललित ने बताया कि इनका ऊंचा गांव की गोशाला रोड पर टेंट के सामान का गोदाम है। रविवार रात साढ़े 10 बजे गोदाम के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने कॉल कर गोदाम में धमाके की आवाज के साथ आग लगने के बारे में बताया। ललित घर से गोदाम के लिए निकले और डायल 112 पर कॉल की। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सामान जलकर खाक हो चुका था। दमकल विभाग की टीम ने अंदर बेहोश पड़े चौकीदार को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed