{"_id":"674fed7e4b46642fd006bbb6","slug":"fire-breaks-out-in-sub-station-power-supply-affected-in-many-areas-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-34319-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सब स्टेशन में लगी आग, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सब स्टेशन में लगी आग, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21 स्थित एक बिजली घर के 86 केवी सब स्टेशन में अचानक आग लग गई। इससे सेक्टर के कई इलाकों की बिजली प्रभावित हो गई। खबर लिखे जाने तक बिजली विभाग की टीमें आग लगने के कारण का पता लगा रही थी। लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शहर के पॉश सेक्टरों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना। यहां की आबादी एक लाख से अधिक है। साथ ही एक लाख के आसपास इन क्षेत्रों में उपभोक्ता भी हैं। उन्हें 86 केवी के बिजली घर से रोजाना बिजली आपूर्ति की जाती है। इनकी सुविधा के लिए सब स्टेशन से पांच से अधिक फीडर निकाले गए हैं। सब-स्टेशन में आग लगने से क्षेत्र में करीब तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं आई। ओल्ड फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र अत्री का कहना है कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। इसके लिए टीमें अभी काम कर रही हैं।