फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in five vehicles parked in an empty ground in Ballabhgarh

एक-दो नहीं खड़ी-खड़ी जल गईं पांच कार: खाली मैदान और ढेरों गाड़ियां, समय सुबह के 4.30 बजे; ये आग लगी या लगाई गई

Tue, 12 May 2026 06:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 May 2026 06:12 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी अन्य गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते कुल पांच वाहन आग की लपटों में घिर गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन
Fire breaks out in five vehicles parked in an empty ground in Ballabhgarh
जलती कारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित जवाहर और प्रेस कॉलोनी के बीच स्थित एक खाली मैदान में मंगलवार तड़के अचानक पांच गाड़ियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी विक्रम ने बताया कि वह सुबह करीब 4:30 बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उन्हें इलाके में धुआं और जलने की तेज बदबू महसूस हुई। जब वह पास के खाली मैदान की ओर पहुंचे तो देखा कि एक गाड़ी में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को आवाज लगाकर बुलाया और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि मैदान में खड़ी कुछ गाड़ियां सीएनजी की होने के कारण लोग ज्यादा करीब जाने से डर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी अन्य गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते कुल पांच वाहन आग की लपटों में घिर गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जवाहर और प्रेस कॉलोनी के बीच लक्ष्मी डेयरी के पास स्थित खाली मैदान को आसपास के लोग अस्थायी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। रोजाना यहां कई वाहन खड़े किए जाते हैं। घटना के समय भी मैदान में कई गाड़ियां खड़ी थीं। आग पहले एक वाहन में लगी थी, लेकिन तेजी से फैलते हुए अन्य वाहनों तक पहुंच गई।

एनआईटी फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर सुखबीर यादव ने बताया कि सुबह करीब 4:45 बजे कई गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर रवाना हुई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed